फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में गुणवत्ता परक शिक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में उप शिक्षा अधिकारी विनीता कठैत नेगी ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में पूर्ण शैक्षिक योग्यता एवं प्रशिक्षित अध्यापक तैनात हैं। गोष्ठी में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक हरपाल सिंह, किशोर सिंह नेगी, प्रकाशी थपलियाल को सम्मानित किया गया। धरवालगांव के प्रधानाध्यापक अंबिका प्रसाद चमोली को जिलास्तरीय पुरस्कार मिलने पर बधाई पत्र भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षक कौशल्या भट्ट, डा. बीना भट्ट, राजवीर रावत, रोशन लाल, गोपाल दत्त, शांति सिंह पुरषोड़ा, सोवत कोहली, प्रदीप सजवाण, बीना चांदपुरी, सूर्यप्रकाश उनियाल को उत्कृष्ट अध्यापक के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल पुरषोड़ा, मंत्री सनी कुमार, विनोद नेगी, अरविंद डबराल, सोहन खरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें