घनसाली (टिहरी)। टाटा ट्रस्ट की पहल पर स्वयं सेवी संस्था माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन के सहयोग से शिक्षा में तकनीकी समावेश कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आईटीई तकनीकी से पाठ्यक्रम पर आधारित विज्ञान, सामाजिक विषय और सामुदायिक कार्यों पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा ट्रस्ट की प्रतिनिधि पांचाली ने किया। एबीओ बीपी जदली ने कहा की वर्तमान समय में बिना तकनीकी के शिक्षा अधूरी है, जिसे टाटा ट्रस्ट के सहयोग से माउंट वैली संस्था पांच स्कूलों में संचालित कर रही है। इस मौके पर संस्था के सचिव अवतार सिंह नेगी, महेश्वर सेमवाल, दुर्गा प्रसाद कंस्वाल, विनोद बडोनी, चंद्रवीर नेगी, देवेंद्र पंवार, प्रताप चौहान, दिनेश जयाड़ा, पुष्पा भंडारी, प्रवेश, पवन सुरीरा, विमला देवी, जगवीर खरोला आदि उपस्थित रहे।