फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंविदा कर्मियों ने घेरा ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता को

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विद्युत उप संस्थान में मीटर रीडिंग और अनुरक्षण कार्य निजी हाथों में सौंपने के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। कहा कि मीटर रीडिंग और लाइन मरम्मत का कार्य ठेकेदार के हाथों में जाने से उन्हें रोजगार से वंचित रहना पड़ सकता है। संविदा कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए अधीक्षण अभियंता डीएस खाती ने टेंडर की प्रक्रिया निरस्त करने का आश्वासन दिया, तब जाकर संविदा कर्मियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊर्जा निगम कार्यालय में टिहरी जिले के विद्युत उप संस्थानों में मीटर रीडिंग और अनुरक्षण कार्य ठेकेदार को देने के लिए टेंडर खुलना था। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (उपनल) से जुड़े कर्मियों को टेंडर प्रक्रिया की भनक लगते ही वे अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में जा धमके। कर्मियों ने कहा कि वे पांच-छह सालों से विभाग में मीटर रीडर और लाइनमैन सेवाएं दे रहे हैं। सभी संविदा कर्मचारी पालीटेक्निक और आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त हैं।
संविदा कर्मियों ने शिकायत दर्ज की कि उन्हें समय पर मानदेय भी नहीं मिल पाता है। प्रोत्साहन भत्ता के लिए विभाग के अनावश्यक चक्कर काटने पड़ते हैं। घेराव करने वालों में आकाश कृषाली, मोहन सिंह रावत, राकेश राणा, सत्य प्रसाद डोभाल, लक्ष्मण सिंह, संजय कुमार, शमशाद अली, महेश पंवार, राकेश उनियाल, प्रदीप कुमार, राजेश चमोली, ओंकार नेगी, संजय नेगी, अर्जुन, नंद लाल, कांति उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें