फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्कालय और कंप्यूटर लैब में छात्रों ने जानी भविष्य की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खोला मदननेगी के छात्र-छात्राओं ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने परिसर के पुस्तकालय में समाचार-पत्र, वाचनालय, आवंटन पटल, भंडारण कक्ष और कंप्यूटर लैब के संबंध में विभिन्न जानकारियां जुटाई। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने छात्रों को पुस्तकालय में पुस्तकों के रख रखाव, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर संबंधी विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने परिसर के प्रयोगशाला, खेल विभाग का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर शिक्षक रमेश शाह, रमेश रतूड़ी, ऊषा नेगी, राकेश कोठारी, राकेश रमोला, दिनेश मंमगाई, मोहन सिंह, मनीषा, भागेश लाल, सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें