फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से क्षतिग्रस्त खेतों में ग्रामीणों ने तैयार किया खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। खेल के क्षेत्र में युवाओं को अपनी प्रतिभा तराशने के लिए जौनपुर ब्लॉक के पापरा गांव के लोगों ने अपने संसाधनों से खेल मैदान का निर्माण किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में पापरा गांव के खेत क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपदा से क्षतिग्रस्त हुए खेतों को समतल कर स्थानीय लोगों ने खेल मैदान तैयार किया है। पापरा के देवेंद्र प्रसाद चमोली ने बताया कि क्षतिग्रस्त खेतों को समतल बनाने में गांव के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान किया है। खेल मैदान के लोकार्पण अवसर पर ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया गया। उद्घाटन मैच थत्यूड़ और कैंपटी के बीच खेला गया, लेकिन बारिश के कारण मैच बीच में ही रद्द करना पड़ा। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान महावीर चमोली, सोबत सिंह रावत, रतनमणी भट्ट, रविंद्र चमोली आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें