फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता अर्जित करने के लिए कठोर परिश्रम करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पौखाल के चौथे छात्रसंघ वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य और समूह गान की शानदार प्रस्तुतियां दी। महाविद्यालय की विभिन्न खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित छात्रसंघ वार्षिक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भिलंगना ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, दुग्ध के पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं और प्राचार्य डा. सविता गौड़ ने किया। ब्लॉक प्रमुख गुनसोला ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही व्यक्ति को संस्कार मिलते हैं। छात्र जीवन में अनुशासन और संस्कार होना जरूरी है।
लोक गायक धनराज ने कमली बांध और गीताराम कंसवाल ने रेशमा छोरी गीत की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष काजल रावत, उपाध्यक्ष प्रर्मिला, महासचिव कल्पना, कोषाध्यक्ष विनीता, सचिव हेमवंती, यूआर प्रवीण रावत, मीनाक्षी वर्मा, संजीव भट्ट, बीएस भद्री, उदय सिंह नेगी, आदित्य शंकर, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें