फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती पर लगी रोक हटाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने 4200 ग्रेड पे स्वीकृत करने और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर लगी रोक हटाने सहित सात सूत्री मांगों का निराकरण नहीं करने पर कड़ा रोष जताया है। कहा कि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो महासंघ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार में जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नाजिम सिद्धिकी ने कहा कि संघ 4200 ग्रेड वेतन देने और एसीपी का लाभ पूर्व की भांति 10,16 और 26वें वर्ष में देने की मांग करते आ रहा है, लेकिन सरकार मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदेश महामंत्री बनवारी सिंह रावत और राष्ट्रीय उप सचिव गोबिंद सिंह नेगी ने पदोन्नति कोटा बढ़ाने, नकदीकरण की छुट्टियां 300 से बढ़ाकर 500 करने, एक समान वाहन भत्ता देने और सेवानिवृत्ति पर सेवा पुस्तिकाएं नियुक्ति अधिकारी के कार्यालय से ही निरीक्षण कराने की मांग की है। कहा कि महासंघ की मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। बैठक में त्रिलोक नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नयाल, देवेंद्र जोशी, मंगल आर्य, दिनेश सेमवाल, दलवीर सिंह बिष्ट, गोपाल महर, केएन पांडे, सुशील मिश्रा, बच्चीराम तिवाड़ी, बिशन सिंह रांगड़, गंभीर सिंह तड़ियाल, पीतांबर दत्त भट्ट, भगवती प्रसाद व जगदंबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें