नई टिहरी। गर्मियों के मौसम में सूखे की स्थिति को देखते हुए पानी की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए जल संस्थान ने कंट्रोल रूम बनाया है। जो सुबह आठ से सायं आठ बजे तक संचालित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश नौटियाल ने बताया कि कोई भी उपभोक्ता पेयजल समस्या के समाधान के लिए मोबाइल नंबर 9410071076 और विभागीय टोल-फ्री नंबर-18001804100 पर संपर्क कर पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है, कि समस्या को देखते हुए पानी की बर्बादी रोकने में सहयोग करें। कहीं पाइप लाइन में लीकेज मिलने पर जल संस्थान को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में पानी की समस्या आती है, वह संबंधित दूरभाष नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो