फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैट पर्वत पर किए माता भराड़ी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की ओर से आयोजित खैट पर्वत यात्रा का मंगलवार को समापन हो गया। यात्रियों ने खैट पर्वत पर स्थित माता भराड़ी के दर्शन किए। कहा कि धार्मिक और एडवेेंचर यात्रा का अनोखा अनुभव हमेशा याद रहेगा।
एक अप्रैल को चंबा से नई टिहरी होते हुए खैट पर्वत की यात्रा पर गया विहिप और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का दल भराड़ी माता की शोभा यात्रा पूरा करने के बाद लौट आया है। यात्रा का चौंड़, भटवाड़ा, कोल गांव, थात गांव के ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं के साथ स्वागत किया। यात्रा थात गांव से पांच किमी पैदल चल कर भराड़ी माता के मंदिर में पहुंची। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर राम मंदिर निर्माण और विश्व शांति के लिए आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गावाहिनी की संयुक्त क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठकराल ने कहा बताया कि पर्यटन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने, पलायन को रोकने को यात्रा का आयोजन तीन सालों से किया जा रहा है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री संजय ने कहा कि यात्रा में 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस मौके पर जिला संयोजिका अंजलि, जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल, विभाग संगठन मंत्री राजेंद्र गैरोला, साहब सिंह कुमाईं, अंकित बंठवाण, राकेश पेटवाल, प्रधान शाक्ति डंगवाल, इंद्रमणी डंगवाल, शिवदत्त सेमवाल, जौहरी लाल, अनिल सैनी, विशाल पैन्यूली, शांति प्रसाद पेटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें