फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ की तर्ज पर मिले आपदा प्रभावितों को मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर किसान और बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार से उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को रसोई गैस पर 50 प्रतिशत की छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में भाजपा की प्रदेश सरकार चुनाव घोषणा के अनुरूप एक भी कार्य शुरू नहीं कर पाई। मात्र जनता को जुमलेबाजी में फंसा कर शोषण किया जा रहा है। आपदा प्रभावितों को मुआवजा राशि वितरण में भी सरकार भेदभाव कर रही है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के आपदा प्रभावितों को केदारनाथ आपदा की तर्ज पर मुआवजा मिलना चाहिए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, डा. नरेंद्र डंगवाल, विजय गुनसोला, नरेंद्र चंद रमोला, अरुण रतूड़ी व यशवंत गुसाईं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें