फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार युवाओं को रोजगार देने में रही विफल:उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता से लेकर केदारनाथ पुनर्निर्माण और युवाओं को रोजगार देने में सरकार विफल रही है। कहा कि एक ओर सरकार ने विधायकों के वेतन भत्तों में भारी वृद्धि की है, वहीं युवाओं को रोजगार देने, संविदा कर्मियों के मानदेय वृद्धि, अतिथि शिक्षकों की कार्यकाल को नहीं बढ़ा रही है। जिसके चलते युवाओं के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी ने केदारनाथ में पूर्ववर्ती कांग्रेस के ओर से स्वीकृत पुनर्निर्माण कार्यो का शिलान्यास तो किया, पर इसके लिए अपनेस्तर से कोई भी बजट नहीं दिया। कहा कि आलवेदर रोड़ निर्माण के नाम पर जनता को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। ठेकेदार सत्ताधारी दल के नेताओं की धमक दिखाकर लोगों को घंटों जाम में फंसा रहे हैं। कहा कि गैरसैंण राजधानी के मुददों को भाजपा सरकार जनता का ध्यान भटका रही है। कहा कि सरकार ने विधायकों के वेतन, भत्ता में भारी बढ़ोत्तरी तो की है, पर उपनल, संविदा कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि, अतिथि शिक्षकों के कार्यकाल को बढ़ाने, नौकरी मांग कर रहे युवाओं पर लाटियां बरसा रही है। कहा कि अच्छा होता की नवोदित राज्य में विधायकों के वेतन को न बढ़ाकर संविदा कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि, अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्तियां, युवाओं के रोजगार के अवसर पैदा करती है। कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन यात्रा की तैयारियों की तरफ सरकार को ध्यान नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख विजय लक्ष्मी थलवाल, राकेश राणा, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, याकूब सिद्दकी, राजेंद्र डोभाल, महादेव मैठाणी, खुशी लाल, मुर्तजा बेग, मोहनी रावत, लक्ष्मी रावत, राजेश्वर बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें