नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में फैगूल पट्टी के मगरौं कस्बे में पुलिस चौकी खोलने के विरोध में स्थानीय लोग पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे।
पुलिस-प्रशासन की ओर से पौखाल क्षेत्र के मगरौं कस्बे के स्यालकुंड दुग्ध विपणन केंद्र में पुलिस चौकी प्रस्तावित की गई है। इसकी भनक लगते ही स्थानीय लोग चौकी के विरोध में उतर गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर भी क्षेत्र में चौकी खोलने पर विरोध जताया है। बावजूद कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर क्षेत्र के लोग पांच दिनों से मगरौं में धरना दे रहे हैं। क्षेत्र के जयवीर सिंह रावत नें कहा कि मगरौं ग्रामीण कस्बा है, जहां पुलिस चौकी खोलने की जरूरत नहीं है। दुग्ध विपणन केंद्र में चौकी के बदले विपणन केंद्र को शुरू करना चाहिए। धरने पर बैठने वालों में वीरेंद्र सिंह नेगी, जयवीर सिंह रावत, कुशंवर सिंह, राकेश भट्ट, राम प्रकाश, विक्रम सिंह, रेवल सिंह, वीर सिंह, रामकृष्ण भट्ट, भरत सिंह, रामदयाल सिंह, किशन सिंह और सतपाल सिंह आदि शामिल थे।