फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूल ललोटना में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय प्राथमिक मॉडल स्कूल ललोटना के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। समारोह का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही छात्रों को सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों में भी आगे रहना चाहिए। उन्होंने स्कूल में विधायक निधि से दो कक्षा कक्ष बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को मॉडल स्कूल का वार्षिकोत्सव गणेश और सरस्वती वंदना के साथ शुरू किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली गीत चैता की चैत्वाली पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। उसके बाद जौनसारी, हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी गीत नृत्य के साथ ही नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का शानदार मंचन किया। महोत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी उनियाल ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर आशुतोष कोठारी, प्रधान बैशाखू लाल, देवेंद्र चमोली, विजय सिंह गुसाईं, जनक सिंह बिष्ट, बृजमोहन रांगड़, सोबत सिंह रावत, महीपाल पंवार, महादेव गौड़, चंद्रकला, जगमोहन कठैत, ऋजमोहन रांगड़ और विजय सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें