नई टिहरी। निकाय चुनावों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कमर कस दी है। टिहरी जिला इकाई की बैठक में पहुंचे पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने नई टिहरी नगर पालिका के सभी वार्डों की समीक्षा की। उन्होंने बुद्धि सिंह पुंडीर सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वार्डों में जाकर सर्वे करने की जिम्मेदारी दी। यूकेडी ने विकास को लेकर भाजपा और कांग्रेस को कोसा।
रविवार को आयोजित यूकेडी बैठक में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस से जनता अब त्रस्त आ चुकी है। यूकेडी ही दोनों राष्ट्रीय दलों का विकल्प है। उन्होंने नई टिहरी नगर पालिका चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता बुद्धि सिंह पुंडीर, रमेश सिंह, दर्शन लाल उनियाल, बसंती नेगी, जशोदा चमोली और मुकेश उनियाल को वार्डों में जाकर सर्वे करने और यूकेडी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि डोबरा-चांठी पुल भाजपा-कांग्रेस के लिए दुधारू गाय साबित हो रहा है। जिलाध्यक्ष विजय पंवार ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों का लगातार विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर विक्रम बिष्ट, मनीष सकलानी, प्रदीप बहुगुणा व पुष्पा पंवार आदि मौजूद थे।