फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरटी परिसर में 14 करोड़ से बनेगा विज्ञान भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के दो दिवसीय छात्र संघ वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। छात्र-छात्रओं ने लोक गीत, जौनसारी, पंजाबी गीत, एकल गायन की शानदार प्रस्तुयिां देकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

छात्र संघ समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दिनेश धनै, विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, शक्ति जोशी और परिसर निदेशक प्रो.आरसी रमोला ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि धनै ने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की राजनीति और विकास दोनों की दशा और दिशा तय करते हैं। इसलिए छात्रों का प्रयास होना चाहिए कि वे अपनी क्षमतानुसार पलायन को रोकने में अपना सहयोग करें। पहाड़ों के विकास के लिए भी कार्य करें। कैबिनेट मंत्री रहते हुए उनके संज्ञान में परिसर के खेल मैदान का प्रकरण आया तो उन्होंने इसके समाधान के लिए टीएचडीसी और जिला प्रशासन को निर्देशित किया और इसी का परिणाम है कि छात्रसंघ समारोह परिसर के अपने खेल मैदान में सम्पन्न हो रहा है। कहा सरकार बजट का रोना रही रही है, लेकिन मंत्री और विधायकों के वेतन और भत्ता बढ़ाने के लिए सरकार के पास बजट का अभाव नहीं है।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि विवि राजनीति की प्रथम पाठशाला होती है। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों को सदैव सकारात्मक नजरिया और छात्रहितों के लिए प्रयासरत रहने की सलाह दी। अध्यक्षता करते परिसर निदेशक प्रो. रमोला ने अतिथियों का स्वागत किया। परिसर की विकास आख्या प्रस्तुत की। बताया जल्द ही परिसर में 14 करोड़ की लागत से विज्ञान भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे शिक्षा, खेल के साथ अन्य क्षेत्रों में भी ख्याति प्राप्त कर अपना और परिसर का नाम रोशन करें। छात्रसंघ अध्यक्ष अलंकार सुमन ने कहा कि वे छात्र हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर छात्रसंघ प्रभारी डा. जेडीएस नेगी, प्रो.वीणा जोशी, संदीप रावत, प्रो.पीडी सेमल्टी, प्रो. एए बौड़ाई, डा. अर्चना शाह, डा. एनपी नैथानी, डा. केसी पेटवाल, डा. आरबी गोदियाल, राकेश कोठारी, डा. विशाल गुलेरिया, छात्र संघ सचिव बृजेष खाती आदि उपस्थित रहे। संचालन हंसराज बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-विनोद चमोली/गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें