फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तर पर बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) के तहत जिले के चिह्नित 173 विद्यालयों में अध्ययरत बच्चों के शैक्षिक क्षमता (आईक्यू) परीक्षण संबंधित समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने शिक्षा विभाग को और सुधार लाने के निर्देश दिए। बताया गया कि एनसीईआरटी की राज्य स्तरीय समीक्षा में जिले के कक्षा आठ के बच्चों ने प्रथम, पांच के द्वितीय और कक्षा तीन के बच्चों ने छात्रों ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने विभागस्तर पर पठन-पाठन की नियमित समीक्षा की जाए। बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सार्वजनिक समारोह में पुरुस्कृत किया जाए। ताकि अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिल सके। बताया गया कि जिले के 173 विद्यालयों के 2001 छात्रों ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) में शिरकत की। एनसीईआरटी के राज्य स्तरीय समीक्षा में कक्षा आठ के बच्चों ने प्रथम स्थान, कक्षा पांच ने द्वितीय और कक्षा तीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि एनसीईआरटी ने बच्चों में पठन-पाठन के अलावा खेलों, पर्यावरण, सामाजिक क्षेत्रों की कमी महसूस हुई है। डीएम ने कमियों को दूर करने के लिए डायट के माध्यम से शिक्षकों को नवाचार प्रशिक्षण दिया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डायट से त्वरित, मध्यम, दीर्घकालीन प्रशिक्षण दिए जाने शामिल हैं। जिसमें बच्चों को अच्छे शैक्षिक माहौल बनाने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों की संयुक्त बैठक कर सुझाव समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल, बेसिक एसएस बिष्ट, डायट प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल, बीईओ ओपी वर्मा, एसएस चौहान, दीपक रतूडी, डा. बीर सिंह रावत, बीएस भंडारी, उत्तम चंद तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जारी-विजयदास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें