नई टिहरी। विश्व क्षयरोग दिवस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित गोष्ठी में जिले को 2024 तक क्षयरोग मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी पिलखी डा. श्याम विजय को सराहनीय कार्यों के लिए कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें दो लाख का चेक एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरती ढौडियाल, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अब्दुल कय्यूम, एसडीएम चतर सिंह चौहान आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात सुपरवाइजरों के लिए दी गई आठ बाइक, दो स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ डा. मनोज वर्मा, डा. जगदीश पाठक, डा. रजनी भंडारी, कार्यक्रम समन्वयक कमला तोपवाल, सुरेंद्र थलवाल आदि मौजूद थे।
टीवी से जागरूकता के लिए निकाली रैली
पौड़ी। जिला टीवी नियंत्रण इकाई की ओर से टीवी रोग दिवस पर नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालने के साथ जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम मौजूद रहे।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सीएमएस डा. आरएस राणा ने जिले को टीवी रोग से मुक्त करने और जागरूकता करने के लिए वहां मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि टीवी की संभावनाएं होने पर तुरंत अस्पताल आकर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। इससे शीघ्र ही इस रोग पर काबू पाया जा सकता है। इस दौरान टीवी नियंत्रण कर्मियों को ऑनलाइन डाटा एकत्रित करने के लिए टेबलेट भी बांटे गए। इससे पहले नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कुलानंद मुंडेपी आई इंस्टीट्यूट, डीपीएमआई पौड़ी और एएनएम प्रशिक्षण संस्थान खिर्सू के छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डा. एनएस त्यागी, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डा. एके तोमर, विजय पाठक, दामोदर प्रसाद, सुबोध कुमार, नीरज भंडारी, प्रदीप नेगी, नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रकाश चमोली आदि शामिल रहे।
टीबी के प्रति जागरूकता के सुझाए उपाय
श्रीनगर। विश्व टीबी दिवस पर गढ़वाल विवि के वनस्पति विज्ञान व सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की ओर से चौरास परिसर के शैक्षणिक क्रियाकलाप केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीमारी के प्रति लोगों मेें जागरूकता लाने व इससे बचाव के उपाय सुझाए गए। इस मौके पर टीबी उन्मूलन में विश्व स्वास्थ्य संगठन व भारत सरकार की भूमिका के साथ ही संचालित योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भाषण, पोस्टर व प्रश्नोत्तरी के साथ ही वक्ताओं ने टीबी से बचाव के उपायों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. आरपी भट्ट, प्रो. ओपी गुसांई, प्रो. डीएम जोशी, प्रो. जेके तिवारी, डा. जेपी मेहता, डा. धनन्जय, डा. आशा, डा. अब्दुल फारुख व डा. राहुल कुंवर सिंह आदि ने विचार एवं सुझाव रखे।
टीबी दिवस पर निकाली जन जागरूकता रैली
उत्तरकाशी। विश्व टीबी दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला अस्पताल में डीएम डा. आशीष चौहान ने रोगियों को दवा बांटी। सीएमओ डा. आरसी आर्य ने क्षय रोग होने के कारण, इसके लक्षण एवं उपचार के बारे में बताया। इस मौके पर अपर डिप्टी सीएमओ डा. सीएस रावत, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सुजाता सिंह, रेडक्रास सचिव जगमोहन अरोड़ा, संदीप उनियाल, कल्पना, अजय बिष्ट, अरविंद जगुड़ी, रघुवीर कंडारी, कमल भंडारी, जोत सिंह, शैलेंद्र पंवार, नवीन नौटियाल आदि मौजूद रहे।
फोटो
क्षय रोग के बारे में बताया
गोपेश्वर। विश्व क्षय रोग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोष्ठी में क्षय रोग के लक्षणों और उसके उपचार के बारे में बताया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश शुक्ला और नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया।
गोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2017 में जिले में 200 व्यक्तियों में क्षय रोग के लक्षण मिले, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों से क्षय रोग निवारण कार्यक्रम में विशेष सहयोग की बात कही। इस मौके पर डा. गौतम नैथानी, उमा शंकर बिष्ट, ज्ञानेंद्र खंतवाल, उदय सिंह, हेमा बिष्ट, विजया देवी, सुमन नेगी, हेमंती देवी और कुसुम नेगी आदि मौजूद थे।