फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार: संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश सरकार की एक साल और केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों के आगे कोई दूसरी पार्टी चुनाव में कहीं नहीं टिक पाएगी। डबल इंजन सरकार ने किसान, महिला, युवाओं और कर्मचारी हितों के लिए सराहनीय कार्य किए हैं, जिससे इन सभी वर्गों का पार्टी को पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सालभर में 12 सड़कों को स्टेट हाईवे बनाकर 200 से ज्यादा सड़कें स्वीकृत की हैं। भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात की है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने वहां संसदीय अध्ययन शोध प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की बात कही है। सरकार सौंग नदी पर 40 करोड़ की लागत से छोटा डैम बनाने जा रही है, जिससे निश्चित ही देहरादून की पेयजल समस्या दूर होगी। इन उपलब्धियों को लेकर भाजपा सभी नगर पालिका और नगर पंचायत सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अध्यक्ष नेगी ने बताया कि निकाय चुनाव में कलम सिंह बुटोला को देवप्रयाग, चंबा में प्रमुख बेबी असवाल और नई टिहरी में मीडिया प्रभारी विक्रम कठैत को सह प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर रागिनी भट्ट, रामलाल नौटियाल, अनुसूया नौटियाल, विक्रम कठैत, गोपीराम चमोली, असगर और विजयपाल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें