फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा हाइवे यातायात के लिए हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग खाड़ी के समीप यातायात के लिए बंद हो गया है। ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान चट्टान टूटने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थरों का ढेर जमा हो गया है। चट्टान के ठीक ऊपर हाईटेंशन लाइन का टावर होने से वहां कार्य बाधित हो रहा है। टिपली, खांकर, सुनालकोट और उपली खाड़ी गांव को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल वाहनों का रूट बदल दिया है। रानीचौरी-भैंस्यरौ-खाड़ी होकर वाहन ऋषिकेश की ओर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा नेशनल हाइवे पर इन दिनों ऑल वेदर परियोजना का काम चल रहा है। मंगलवार शाम चार बजे खाड़ी के समीप सड़क कटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान चट्टान टूटकर सड़क पर भरभरा कर गिर पड़ा। बड़ी मात्रा में सड़क पर मलबा और पत्थरों का ढेर जमा हो गया है। सड़क यातायात के लिए बंद होने पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए खुलने में लंबा वक्त लगने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल वाहनों का रूट बदल दिया है। रानीचौरी-भैंस्यरौ-खाड़ी होकर वाहन ऋषिकेश की ओर भेजे जा रहे हैं। मलबा और पत्थरों को साफ करने के लिए एक जेसीबी वहां पहुंच चुकी है, लेकिन चट्टान के ठीक ऊपर हाईटेंशन लाइन का टॉवर होने से मलबा साफ करने में दिक्कतें आ रही है। शाम छह बजे तक भी मार्ग यातायात के लिए नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें