फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निराकरण कर फरीयादी को सूचना दें:आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जनता दरबार में परिवहन, राजस्व, लोनिवि और विकास विभाग से जुड़ी छह शिकायतें दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि विभागों के कई चक्कर काटने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर सीडीओ आशीष भटगाई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में गजा के दिनेश प्रसाद उनियाल ने बादशाहीथौल- डांडाचली-गजा मोटर मार्ग यातायात संचालित करने के लिए एआरटीओ की एनओसी जारी करने की मांग की। देवताधार सेम्या की जगदेश्वरी देवी और ओमप्रकाश डंगवाल ने बताया कि लोनिवि ने निर्माणाधीन लासी-सेम्या मोटर बनाने के लिए कोलाईं नामे तोक में बगैर सहमति लिए उनके खेत काट दिए हैं। माडल हाउस के नई टिहरी के राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने लोनिवि चंबा में जमा 10 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की। धारमंडल कठुली के राजेंद्र प्रसाद भद्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत की। खांडखाला से आए खोखा व्यापारियों न बताया कि 23 जुलाई 2016 को बरसाती नाला आने से उनकी दुकानें बह गई थी, लेकिन अभी तक आपदा मद से कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई है। जनता दरबार में डीडीओ भरतचंद भट्ट, लोनिवि के ईई केएस नेगी, पल्लवी कुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें