नई टिहरी। भारतीय नव संवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने त्रिहरि सद्भाव समरसता संगम कार्यक्रम में विभिन्न घरों से एकत्र भोजन को सामूहिक रूप से परोसा। संघ के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण गणवेश में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रीय एकता की बचन बद्धतता को दोहराया। इस दौरान उन्होंने सामूहिक योग भी किया।
रविवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित समरसता संगम में जिलेभर से करीब पांच हजार आरएसएस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रचारक युद्धवीर और जिला संघ चालक सूर्यमणी ने उनियाल ने किया। प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि संघ लोगों को जोड़ने की भावना का ज्ञान देता है। जिला कार्यवाह संजीव भट्ट ने बताया कि संघ की वर्तमान में जिले में 63 शाखाएं हैं। 520 ग्राम पंचायतों तक पहुंचकर कुल 6312 लोगों का पंजीकरण कराया है। 25 आयु से कम 2480 स्वयंसेवक और इससे अधिक 3832 का पंजीकरण हुआ है।
इस मौके पर विभाग प्रचारक नरेंद्र, विभाग कार्यवाह राकेश बड़ोनी, संजीव भट्ट, जिला संचालक सतीश थपलियाल, नगर संचालक वेणीमाधव शाह, नगर प्रचार प्रमुख पंकज बरवाण, मोहन सिंह कुमांई, रामस्वरूप डबराल, देवी प्रसाद नौटियाल, दौलत बिजल्वाण, विधायक धन सिंह नेगी, कमलेश्वर प्रसाद बड़ोनी, स्वराज्य सिंह पंवार, जीतमणी पैन्यूली, विनय सेमवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विनोद रतूड़ी, रामलाल नौटियाल, प्रमुख बेबी असवाल और रागिनी भट्ट आदि मौजूद रहे।