फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक:कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस ने एक साल के कार्यकाल का जश्न मना रही भाजपा सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह से निराशाजनक बताया है। पार्टी ने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। आम जनता महंगाई और नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

यहां हुई पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि भाजपा किस खुशी में जश्न मना रही है। व्यापारी और किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नौजवान सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं, सालभर में टिहरी बांध प्रभावितों का पुनर्वास संबंधी एक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्रदेश सचिव राकेश राणा और शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मेडिकल की फीस बढ़ाने की विवि को खुली छूट दे दी, जिससे गरीब युवा मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। आउट सोर्स से नौकरी कर रहे युवाओं को हटाया जा रहा है। इस मौके पर पंकज रतूड़ी, शकुंतला नेगी, ममता उनियाल, मर्शरफ अली, राजेंद्र डोभाल, मीना पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें