फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैण राजधानी का प्रस्ताव पारित न होने पर जताया अफसोस

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक स्व. इंद्रमणी बडोनी के गांव अखोड़ी में आयोजित करने पर राज्य आंदोलनकारियों ने जिला पंचायत की इस पहल का स्वागत किया है, लेकिन स्व. बडोनी और जनता की मांग के अनुरूप राज्य की राजधानी गैरसैंण का प्रस्ताव पारित नहीं करने पर अफसोस जताया।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी लोकेंद्र जोशी, अब्बल सिंह रावत, डीएस पंवार, गोविंद प्रसाद और नरेंद्र डंगवाल ने कहा कि पृथक राज्य के पीेछे स्व. बडोनी जी का सपना पहाड़ी राज्य की राजधानी गैरसैण बनाने का था, इसके लिए उन्होंने आंदोलन भी चलाया था। लेकिन जब सदन में गैरसैण राजधानी बनाने का प्रस्ताव आया, तो उसे पारित नहीं किया गया। जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि सदन में गैरसैंण राजधानी का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन सदन में समर्थन नहीं मिलने के कारण पास नही हो सका है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण का कहना है कि गैरसैण राजधानी का प्रस्ताव किसी ने नहीं रखा। एक सदस्य ने कैबिनेट बैठक का प्रस्ताव रखा था। जनभावनाओं के अनुरूप हम भी पहाड़ की राजधानी गैरसैंण बनाने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें