फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी गैरसैंण:अजय भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। पांच साल के भीतर गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी विधिवत अस्तित्व में आ जाएगी। इसके लिए सरकार गैरसैंण में आवश्यक सुविधाओं को जुटाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर कांग्रेस की कभी भी स्पष्ट सोच नहीं रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वादा किया था, जिस पर प्रदेश सरकार खरी उतरेगी। सरकार गैरसैंण में अनुसेवक से लेकर, विधायक आवास, सचिव आवास, मुख्यमंत्री आवास तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए चल रहे आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सवाल किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब क्यों नहीं आंदोलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें