फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमियाला नगर पंचायत में मिलाने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में बेलेश्वर श्रीकोट के ग्रामीणों ने गांव को चमियाला नगर पंचायत में मिलाने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि ग्रामीणों की बैठक में लिए गए निर्णय के विपरीत गांव को नगर पंचायत में मिलाया गया, तो उन्हें आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

चमियाला क्षेत्र के ग्राम बेलेश्वर श्रीकोट थाला से कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि श्रीकोट गांव नगर पंचायत क्षेत्र से काफी दूर है, गांव के 70 फीसदी परिवार कृषि-बागवानी पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि गांव की मतदाता सूची भी नगर पंचायत में दर्शाई गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गांव में हुई सार्वजनिक बैठक में गांव को नगर पंचायत क्षेत्र में मिलाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान विशैला देवी, सुनीता,चंखी देवी, इंद्रा देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी, मौसमी, पवित्रा, भगवानी देवी, दुर्गा देवी,एकादशी, उदीना, रुपसा, राजेश्वरी, दीपाली, पूनम, विजय सिंह, सरला देवी, विनीता, सोहनलाल, सोबनी देवी,ममता, सुरीला, सरोजनी, उर्मिला, विनीता, दिला देवी, विनीता, बसंती देवी, गुड्डी देवी, प्रेमा देवी, बागांबरी देवी, कमला देवी और सुनीता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें