फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो में अनियमिताओं पर चार कर्मियों से होगी राजस्व वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्राम पंचायत कोरदी में विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितताएं पाए जाने पर सीडीओ आशीष भटगांई ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मनरेगा जेई और उप कार्यक्रम अधिकारी से आठ लाख 74 हजार की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। जल्द वसूली न होने पर इन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीडीओ ने सभी कर्मियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि भी अंकित की है।
विज्ञापन

प्रतापनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत कोरदी में विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिली थी। मनरेगा के तहत रास्तों, संपर्क मार्ग, पुश्ता निर्माण और गूलों का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था। सीडीओ के निर्देश पर जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल ने कोरदी गांव जाकर विकास कार्यों की जांच की थी। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि कार्य कागजों में दिखाए गए हैं, लेकिन धरातल पर कुछ ही काम हुए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद सीडीओ भटगांई ने गांव में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी लोकेश आर्य, ग्राम विकास अधिकारी सतीश कुमार, मनरेगा जेई सूर्य प्रकाश मैंदोला और उप कार्यक्रम अधिकारी चिरंजीव अरोड़ा से आठ लाख 74 हजार की राजस्व वसूली करने के निर्देश प्रतापनगर बीडीओ को दिए हैं। साथ ही चारों कर्मियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि भी अंकित की गई। सीडीओ ने बताया कि यदि जल्द कर्मचारियों से राजस्व वसूली नहीं हुई, तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें