फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने उंडोली गांव जाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ आशीष भटगाईं ने जाखणीधार ब्लॉक के उंडोली गांव में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव में वर्ष 2005-06 से बन रहे बारातघर का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने और घटिया गुणवत्ता को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सायं को सीडीओ भटगाईं ने उंडोली गांव में जाकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। आसपास जलस्रोत नहीं होने के कारण गर्मियों के सीजन में पेयजल संकट गहरा जाता है। इस पर सीडीओ ने जल संस्थान को तत्काल गांव में पेयजल की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि पिपलडाली-चाह मोटर मार्ग की स्थिति खस्ताहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क का डामरीकरण कराने की मांग की है। निर्माणाधीन बारात घर के साथ ही वर्ष 2015-16 में चार लाख 80 हजार की लागत से मनरेगा के तहत वाटर सोर्स इनोवेशन कार्य की खराब गुणवत्ता की जांच के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि आधार कार्ड में कई खामियां होने के कारण पेंशन नहीं आ रही है। साथ ही कई समय से पेंशन ऑनलाइन खातों में नहीं पहुंची है। सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी को क्षेत्र में आधार शिविर लगाने को निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान सूरता देवी व डब्बी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें