फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीविका बढ़ाने को स्थानीय उत्पादों से तैयार करें अचार और जूस

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। हॉक्सी संस्था की पहल पर नाबार्ड के सहयोग से चल रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का 15 दिवसीय सूक्ष्म उद्यमिता विकास प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को प्रमाणपत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक जगदीश डिमरी ने कहा कि महिलाएं गांव में छोटे-छोटे उद्यम लगाकर स्वरोजगार के संसाधनों से आर्थिकी मजबूत कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें। मुख्य प्रशिक्षक गिरीश सेमवाल ने बताया कि 15 दिन तक चले प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय उत्पाद अदरक, तिमला, आंवला, लहसून, माल्टा, कददू, हल्दी और बुरांश से महिलाओं ने 50 किलो अचार, 20 लीटर जूस और चटनी तैयार की है। संस्था की अध्यक्ष गुप्ता बिष्ट, सचिव हरीश डोभाल ने कहा कि भविष्य में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं द्वारा गांव-गांव में तैयार किए जाने वाली चटनी, अचार और जूस का विक्रय केंद्र संस्था कार्यालय लंबगांव मे स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक माहेश्वरी, हरीश डोभाल, सुराजी देवी, मंजू देवी, नीतू देवी, सरिता देवी, कविता देवी, विमजा देवी, मधु देवी व स्वाणी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें