नैनबाग (टिहरी)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड गांव के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल हो गए। नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर विकासनगर रेफर कर दिया है।
नैनबाग पुलिस चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक उत्तरकाशी पुरोला जा रहे थे। मरोड गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही जा गिरी। दुर्घटना में कृष्णा (26) पुत्र मुन्ना लाल निवासी जोस्सोवाला सहसपुर देहरादून को अधिक चोटें आई हैं, जबकि उसके दूसरे साथी राशिद (24) पुत्र इकराम निवासी टिमली सहसपुर देहरादून हल्का चोटिल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णा को नैनबाग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर विकासनगर रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था।