फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास के तहत 540 युवाओं को देंगे ट्रेनिंग:नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सेवायोजन विभाग के कौशल विकास योजना के तहत आयोजित किए गए रोजगार मेेले में दो सौ युवाओं का चयन किया गया है, जबकि 150 युवाओं को दोबारा साक्षात्कार लेने के बाद रोजगार दिया जाएगा। विभिन्न कंपनियों में 2325 रिक्त पदों के सापेक्ष डी फार्मा और बी फार्मा जैसे योग्यतानुसार युवक नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में स्थित आईटीआई मेें आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। बेरोजगारों की सुविधा के लिए इस तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। चंबा में भी कौशल विकास के तहत 540 युवक-युवतियों को चार माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद वह सिडकुल में नामी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। जरूरतमंद युवा अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग्यता के अनुसार कंपनियां अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 2200 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1781 युवा साक्षात्कार में शामिल हुए। उनमें से योग्यतानुसार 200 युवाओं का चयन किया गया है। 154 युवाओं का फिर से साक्षात्कार लेने के बाद उनका भी चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, देहरादून, पंतनगर, नोएडा और दिल्ली से आई 14 कंपनियों में 2325 पदों पिर नियुक्तियां दी जानी थी, लेकिन योग्यतानुसार अभ्यर्थी नहीं मिल पाए।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, रामलाल नौटियाल, अनुसूया नौटियाल, सुषमा उनियाल, विक्रम कठैत, उदय रावत, विजय कठैत, कुसुम चौहान और मथुरा नकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें