फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार भर्ती मेले में आज भी होगा बेरोजगारों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सेवा योजन विभाग की पहल पर मंगलवार (आज) होने वाले मेगा रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 1487 युवा अपना पंजीकरण करा चुके हैं। युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार को भर्ती के दिन भी सेवा योजन विभाग ने मेला स्थल पर पंजीकरण के लिए एक अलग काउंटर लगाने का निर्णय लिया है। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने 2325 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से आईटीआई परिसर नई टिहरी में होने वाले मेगा रोजगार भर्ती मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि पतंजली आयुर्वेद, अशोका लियोलैंड, महिंद्रा एंड मंहिद्रा, जीवीके 108, यूरेका फोब्र्स, अपोलो हेल्थ जैसे नामी गिरामी कंपनियां भर्ती मेले में आ रही हैं। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए यह स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने बताया कि कक्षा आठ से लेकर स्नातक, डिप्लोमा होल्डर्र, आईटीआई, बीटेक, पॉलीटेक्निक प्रशिक्षित युवा अपने टेड्रानुसार आवेदन कर सकते हैं। जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले युवाओं के लिए मंगलवार को भर्ती के दौरान अलग से पंजीकरण काउंटर लगाया जाएगा, ताकि सभी को मौका मिल सके। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के बाद सांय को अभ्यर्थी के चयन की सूचना भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें