नई टिहरी। अपना 36वां जन्मदिन और होली मनाकर मुंबई से लौटे अभिनेता शाहिद कपूर फिर से ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। रविवार को नगर के बौराड़ी के चार स्थानों पर फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म में कई स्थानीय बाल कलाकार को भी अभिनय करने का अवसर दिया गया है।
फिल्म निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में नौ फरवरी से नई टिहरी, बौराड़ी में ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। रविवार को फिल्म के कई सीन स्टेडियम चौक, ओपन मार्केट, मस्जिद, सैय्यद निवास बौराड़ी में शूट किए गए। फिल्म में रजत राणा, राशिका ठाकुर, आशीष नेगी, विनीत नौटियाल, अंकिता, आदिति, ज्योति समेत कई स्थानीय युवा सह कलाकार अभिनय कर रहे हैं। बिजली चोरी पर बन रही ‘फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू’ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर गढ़वाली लड़की ललिता नौटियाल और अभिनेता शाहिद कपूर गढ़वाली युवक की भूमिका में हैं, जो पेशे से वकील है। इस दौरान वॉलीबुड के क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा सहित कई मौजूद थे।