फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के समीप मलबा डंप करने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पुलिस लाइन के समीप ऑल वेदर रोड कटिंग का मलबा डंप करने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने डंप किए जा रहे मलबे को सिंचाई गूलों और पेयजल योजनाओं के लिए खतरा बताया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड कटिंग के मलबे को पुलिस लाइन के समीप डंप किया जा रहा है, जिसके आसपास ग्रामीणों के भवन, पेयजल लाइनें और सिंचाई गूले हैं। प्रधान लीला देवी, स्वाती सजवाण का कहना है कि पुलिस लाइन के समीप डंप किया जा रहा मलबा बरसात के समय में भवनों, सिंचाई गूलों और पेयजल योजनाओं को क्षतिग्रस्त कर सकता है। उन्होंने संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल सुरक्षा दीवार लगाने के बाद ही मलबा डंप करने की मांग की है। इस मौके पर गुड्डी देवी, सावित्री देवी, विज्यलक्ष्मी राणा, कौशल्या देवी, मोनिका, ज्योति, प्यारी राणा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें