फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध करवाएंगे रोजगार:नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए छह मार्च को जिला मुख्यालय में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के सौजन्या से रोजगार मेला आहूत किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियों में दो हजार तीन सौ 25 से अधिक युवाओं का चयन कर रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में विधायक धन सिंह नेगी कहा कि सरकार शिक्षित बेरोजगारों को बहुप्रतिक्षित कंपनियों में रोजगार देने के लिए मेले आयोजित कर रही है। कहा कि जिले में रोजगार मेला छह मार्च को आईटीआई नई टिहरी में संपन्न होगा। कहा कि सीएम और सेवा योजना मंत्री से विशेष अनुरोध करने पर मेला आहूत किया जा रहा है। बताया कि आवेदन के लिए तिथि 28 फरवरी से बढ़ाकर पांच मार्च की गई है। बताया कि सिडकुल के माध्यम से एक दर्जन से अधिक और कंपनियां से संपर्क कर युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, उपाध्यक्ष गोपीराम चमोली, जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, मंडल अध्यक्ष रामलाल नौटियाल, उदय रावत, शीशराम थपलियाल, जगदीश डबराल, गुरू प्रसाद चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें