नरेंद्रनगर (ब्यूरो)। देहरादून से चंबा आ रही एक कार मंगलवार सुबह दुआधार के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक प्रकाश नौटियाल (26) पुत्र गोविंद निवासी गजा चोटिल हो गया था। उसे 108 की मदद से श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी है। कार में दो अन्य लोग सवार थे, दोनों सुरक्षित हैं।