नई टिहरी। उत्तराखंड राजनैतिक स्वाभिमान मंच के मुख्य संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग को हाईवे घोषित कर ऑल वेदर रोड में शामिल किया जाए।
पत्रकार वार्ता में पैन्यूली ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र के लिए बनने वाले डोबरा-चांठी पुल की प्रगति अभी भी आगे नहीं बढ़ पाई है। सरकार ने नाबार्ड से लोन लेकर धनराशि जारी की है। टीएचडीसी पुल के लिए कोई पैसा नहीं दे रही है। कहा कि जून 2015 से जनवरी 2017 तक पुल पर लोनिवि ने 80 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की है। कहा कि एनटीजी में इस संबंध में पहले ही वाद चल रहा है। प्रतापनगर के चुलीखेत में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों की परिजनों और घायलों को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि वाहन दुर्घटना के संबंध में एक पॉलिसी तैयार करें। मृतक परिजनों और घायलों के संबंध में सभी को एक जैसी सुविधा व सहायता मिलनी चाहिए।