फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में आठ किमी परिधि से बाहर नहीं लगेगी शिक्षकों की डियूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। इस वर्ष पांच मार्च से शुरू होने वाली उत्तराखंड की हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की डियूटी अपने मूल विद्यालय से आठ किमी परिधि में ही लगाई जाएगी। 24 मार्च तक चलने वाली बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों को अवकाश लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। टिहरी जिले में इस वर्ष 153 परीक्षा केंद्रों पर 25 हजार 401 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 13 हजार 471 और इंटर में 11 हजार 930 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। डीएम के स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती हो चुकी है। 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभागार बौराड़ी में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। 15 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और चार अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें