फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्माया गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म के गाने ‘एक दिल है यह मुश्किल...’ की शूटिंग सैय्यद हाउस, जिला पंचायत कार्यालय और संत निरंकारी भवन के क्षेत्र में हुई। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सहायक अभिनेता दिव्यांदू शर्मा ने कई शॉट दिए। श्रद्धा कपूर ने स्थानीय कलाकारों के साथ एक गाने की शूटिंग भी की। इधर, फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर अपना जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई लौट गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की आउटडोर शूटिंग बौराड़ी के विभिन्न इलाकों में की गई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कई जूनियर आर्टिस्टों के साथ शॉट दिए। सैय्यद हाउस में ‘एक दिल है यह मुश्किल...’ गाने की शूटिंग की गई। उन्होंने गाने में कई डांस स्टेप भी किए। उनके साथ जूनियर आर्टिस्ट अनीशा, स्नेहा और तनिष्का ने सहयोग दिया। शूटिंग के दौरान श्रद्धा और दिव्यांदू शर्मा ने स्कूटी में सैय्यद निवास से जिला पंचायत कार्यालय से संत निरंकारी भवन चौराहे तक दृश्यों का शॉट दिया। इस दौरान उन्होंने किंडर गार्टन के बच्चों और स्थानीय कलाकारों के साथ मार्च पास्ट भी की।
सहायक अभिनेता की भूमिका निभा रहे दिव्यांदू शर्मा इससे पूर्व प्यार का पंचनामा और टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी महत्वपूर्ण भूमिका में अदा कर चुके हैं। इधर, शाहिद कपूर 25 फरवरी को होने वाले अपने 36वें जन्मदिन को मनाने के लिए मुंबई लौट गए हैं। अब वे होली के बाद भी लौटेंगे। बृहस्पतिवार को फिल्म के अन्य कलाकार बौराड़ी और आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें