फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिले 11 अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई के औचक निरीक्षण के दौरान 11 अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालयों से गायब मिले, जिनका सीडीओ ने एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10.20 मिनट पर सीडीओ आशीष ने विकास भवन के कई कार्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें पीएमजीएसवाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता, दो अन्य कर्मचारी, लघु सिंचाई के ईई, एई समेत दो कर्मचारी, सहायक निदेशक मत्स्य पालन, मत्स्य निरीक्षक, अल्प बचत और पंचस्थानी में एक-एक कर्मचारी अपने-अपने सीटों से नदारद पाए गए। सीडीओ ने नदारद रहे कर्मचारियों की अनुपस्थित लगाकर एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें