नई टिहरी। यातायात को व्यवस्थित संचालित करने एवं वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने के लिए सरकारी व गैरसरकारी वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए जाने शुरू हो गए हैं।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी बिमला गुंज्याल ने अपने-अपने वाहनों पर रिफलेक्टर लगाकर इसकी शुरूआत की। डीएम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों की गति एवं रात के समय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफलेक्टर कारगर सिद्ध होगा। एसएसपी ने बताया कि सरकारी वाहनों पर पुलिस कर्मी रिफलेक्टर लगाएंगे। उन्होंने तेज रफ्तार वाहन चालकों, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, प्रेशर हार्न, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ टिहरी हीरा सिंह रौथाण के नेतृत्व में 200 से अधिक वाहनों पर रिफलेक्टर स्लिप व स्टिकर लगाए गए।