फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सूत्री मांगों को लेकर छात्र दूसरे दिन भी डटे रहे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल की 21 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र मंगलवार को दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

अभाविप से जुड़े छात्र बीते दिन से एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आंदोलनरत हैं। शिक्षक और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, सीबीसीएस पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराने, उप कुलसचिव की नियुक्ति करने, प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने, अतिरिक्त कक्ष-कक्षों का निर्माण करने, फर्नीचर उपलब्ध कराने, स्वामी रामतीर्थ मूर्ती का सुंदरीकरण करने, स्मार्ट क्लासेज शुरू करने, खेल मैदान निर्माण करने और रोटेशन प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर वे धरने पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर हुई बैठक में अभाविप के विवि प्रमुख अंकुर रावत ने कहा कि गढ़वाल विवि प्रशासन एसआरटी परिसर की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। धरना देने वालों में अभाविप के विभाग संगठन मंत्री विक्रम, जिला संयोजक विकास चमोली, हिमांशु थपलियाल, अक्षत बिजल्वाण, सुशील रावत, पवन लाल, महेश खाती, एकता रावत, अमित धनोला आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें