फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की टैक्सी खाई में गिरी छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। रविवार रात को उत्तरकाशी से वापस आबकी गांव लौट रही बारात की एक टैक्सी रात साढ़े आठ बजे चुलीखेत के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे छह लोगों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग देर रात तक मोबाइल से दुर्घटना की जानकारी लेते रहे। बताया गया कि टैक्सी में 10 लोग सवार थे।
विज्ञापन

रविवार 11 फरवरी को भदूरा पट्टी के आबकी गांव से शिव सिंह नेगी के बेटे दिनेश की बारात उत्तरकाशी जिले के ग्राम खरवां चांदपुर गांव के सरोप सिह पोखरियाल के घर गई थी। बारात के लौटते समय एक टैक्सी रात साढ़े आठ बजे चुलीखेत के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने परिचितों को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी, तो लोग चुलीखेत की ओर दौड़ पड़े। जब तक बचाव के लिए लोग खाई में उतरे तब तक टैक्सी चालक सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से उत्तरकाशी अस्पताल रवाना किया। इस बीच गंभीर रूप से घायल चालक के भाई वीर सिंह रमोला ने चौरंगी के पास दम तोड़ दिया। उत्तरकाशी में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को ऋषिकेश एम्स और दो को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया।

मृतकों और घायलों की सूची
लंबगांव (टिहरी)। बारात की जो टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं, उसमें दूल्हे के चाचा आबकी निवासी वीर सिंह नेगी (50) पुत्र दलीप सिंह, चालक बलवीर सिंह रमोला (42) और चालक का बड़ा भाई वीर सिंह रमोला (45) पुत्र मदन सिंह रमोला के साथ ही पोस्टमास्टर गुलाब सिंह रावत (50) पुत्र शंकर सिंह रावत निवासी खिट्टा, सिनवाल गांव के प्रधान आनंद सिंह (48) पुत्र श्याम सिंह और घैरका के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह चौहान (45) पुत्र रूप सिंह चौहान की मौत हो गई, जबकि टैक्सी में सवार मंजखेत निवासी विनोद रावत (34) पुत्र दर्मियान सिंह, नैन सिंह पुत्र जेठू सिंह, अव्वल सिंह (45) पुत्र सरजीत सिंह, जबर सिंह (45) पुत्र गैणा सिंह दोनों निवासी ग्राम आबकी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋशिकेश और जौलीग्रांट भेजा गया है।
विज्ञापन


दो बेटों की मौत से टूटा दुखों का पहाड़
लंबगांव (टिहरी)। चुलीखेत के पास हुई वाहन दुर्घटना में आबकी निवासी मदन सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुर्घटना में उनके दोनों बेटों की मौत हो गई, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं। परिवार के सामने आजीविका चलाने का भी संकट खड़ा हो गया है। बुजुर्ग पिता भी अपने दोनों बेटे खोने के बाद गहरे सदमे में हैं। अब उनके सामने नाती-पोते और बहुओं का भरण-पोषण करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। क्षेत्र के खिट्टा गांव में भी मातम पसर गया। गांव के गुलाब सिंह की मौत से 18-19 फरवरी को तय भाई सुरेंद्र सिंह की बेटी की शादी का उत्साह भी फीका हो गया। दुर्घटना में दूल्हे के सगे चाचा वीर सिंह की मौत से विवाह का जश्न मातम में बदल गया। शोक में सोमवार को टैक्सी संचालन बंद रहा। दुर्घटना पर विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रमुख रेशमा बगियाल, उदय रावत, मुरारीलाल खंडवाल, मुरारी रांगड़, राजेश्वर पैन्यूली, पंकज व्यास ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें