फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निराकरण न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। साधन सहकारी समिति सचिव परिषद और समिति के कर्मचारियों की आयोजित संयुक्त बैठक में लंबित समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगस्त 2017 में हुए आंदोलन के दौरान सरकार ने समस्याओं का तीन माह के अंदर निराकरण का भरोसा दिया था। लेकिन सात माह बाद भी निराकरण नही हुआ। उन्होंने 19 फरवरी से फिर आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षमणी नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सातवें वेतनमान का लाभ न दिए जाने, पिछले एरियर का भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। समिति कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र लाल, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मल्ल ने आंकिकों का जिला कैडर बनाने, सभी को एक समान मानदेय देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार किसान कल्याण की कई योजनाएं शुरू कर रही है। लेकिन उन योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने वाले कर्मियों के हितों का सरकार ख्याल नहीं रख रही है। उन्होंने सरकार पर कर्मियों की मांगों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। इस मौके पर महामंत्री कमल सिंह रावत, रूकम गुसाईं, माणिक लाल, विजयपाल, चतर सिंह, विकास रावत, गोविंद सिंह, रविंद्र सिंह, गजेंद्र ङ्क्षसह, मोहन लाल, गंभीर मल्ल, राजेंद्र राठोर,सुरेश उनियाल, विक्रम राणा, रायचंद रमोला, हरीश जोशी, अनीता भट्ट, मीन कुमाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जारी-विजयदास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें