फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद,बीज और यंत्रों पर भारी छूट दे रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के दूरस्थ गांव बंगियाल में आयोजित किसान गोष्ठी में पहुंचे टीएचडीसी से निदेशक डा. मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपनी आजीविका बढ़ानी चाहिए। मोदी सरकार खाद, बीज और कृषि यंत्रों पर 75 फीसदी तक की छूट दे रही है।
विज्ञापन

किसान गोष्ठी में गांववासी ने 10 विकलांग लोगों को बैशाखी, 10 को श्रवण यंत्र और दो लोगों को व्हील चेयर वितरित की। इससे पहले उन्होंने धमाड़ी में दो किसानों को पावर ट्रीलर भी वितरित किए। कृषि वैज्ञानिक डा. तेजपाल सिंह बिष्ट और डा. लक्ष्मी रावत ने किसानों को पारंपरिक खेती और बागवानी की बारीकियां बताई। उन्होंने कहा कि काश्तकार खेतों में लगातार फसल न बोएं, बल्कि एक फसल काटने के कुछ समय बाद ही दूसरी फसल लगाए। इस मौके पर प्रमुख बबीता शाह, सेवा टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक अमर दीप, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, सोबत सिंह पंवार, कलम सिंह पंवार, पवन रावत, विक्रम महर, जयेंद्र चौहान, मालचंद महर, खेम सिंह बरोली, राजेश रावत, सोबन सिंह बरोली, भौसिंह भंडारी और देवेश्वरी जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें