फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत गांवों का सड़क से जुडने का सपना कब होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। राज्य गठन के 17 साल बाद भी भिलंगना ब्लॉक के चार सीमांत गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं, जिससे वहां के लोगों को 10 से 15 किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। सड़क बनाने के लिए गांव के लोग कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गंगी, गेंवाली, पिनस्वाड़ और गेंवली आदि गांव की 2236 की आबादी सड़क के बिना विकट परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। राज्य गठन के बाद सीमांत क्षेत्र के लोगों को सड़क से जुडने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब तक उनकी आस पूरी नहीं हो पाई है। पृथक राज्य गठन के साथ सीमांत क्षेत्रों को सड़क से जोडने लिए स्व. इंद्रमणी बडोनी ने पौड़ी में भूखहड़ताल भी की थी, लेकिन अभी तक सरकार गांवों को सड़क से जोड़ने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सड़क बनने से जहां ग्रामीणों की मुश्किलें कम होती, वहीं प्राकृतिक सौंदर्य समेटे खतलिंग, पंवाली, भांसरताल, हटकुणी आदि बुग्यालों तक पर्यटकों की पहुंच भी सरल होती। प्रधान बचन सिंह रावत, नैन सिंह, धर्म सिंह, गोपाल सिंह, भरत सिंह का कहना है कि कई बार आंदोलन करने पर भी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। हालांकि पीएमजीएसवाई गंगी- रीह और अगुंडा-पिनस्वाड़ सड़क निर्माण कर रहा है, लेकिन कार्यगति धीमी होने से लंबे समय से कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पिनस्वाड़ और गंगी मोटर मार्ग का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। गेंवाली गांव के लिए डीपीआर बना कर वन भूमि हस्तांतरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
-राजेश कुमार, ईई, पीएमजीएसवाई नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें