फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आदर्श विद्यालय जीआईसी जाजल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी। अभिभावक संघ ने विद्यालय में रिक्त व्यायाम शिक्षक की तैनाती करने और खेल मैदान का विस्तार करने की मांग प्रमुखता से उठाई, जिस पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री उनियाल ने क्रीड़ा मैदान निर्माण को 10 लाख, चार कंप्यूटर, एक प्रोजेक्टर विद्यालय को देने की घोषणा की। इस मौके पर विद्यालय की स्मारिका इंद्रधनुष का विमोचन भी किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए छात्रों से अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप रावत, जयपाल नेगी, प्रधान राजेंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें