नैनबाग/नई टिहरी। धनोल्टी में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जौनपुर वन रेंज के अधिकारियों, कर्मचारियों, ईको पार्क, व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में वनाग्नि सुरक्षा, भविष्य की कार्ययोजना और स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से किस तरह वनाग्नि की घटनाओं को रोका जा सके पर विचार- विमर्श किया गया।
वन क्षेत्राधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रू स्टेशनों में आगामी फायर सीजन के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ फायर गार्ड भी रखे जा रहे हैं। इस मौके पर ईको पार्क समिति सचिव कुलदीप नेगी, व्यापार मंडल के महामंत्री जगदीश सेमवाल, वन दरोगा ईशम सिह राठौर, देवेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
इधर, टिहरी वन प्रभाग की पहल पर वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को इंटर रानीचौरी, प्राथमिक विद्यालय दिगोठी, सेमलटा, वीड, पालीकोट, क्यूलागी व लामकोट में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी, वन दरोगा लक्ष्मण सिंह सजवाण, वीन अधिकारी प्रेम लाल डोभाल, मदन लाल चमोली, सरदर गुसाईं, महेश चंद्र गैरोला आदि उपस्थित रहे। उधर, रौड़धार शिशु मंदिर, कोटी खास और पौखाल रेंज के जीआईसी सरस्वती सैण और वनचुरी में ग्रामीणों को जंगलों में आग लगने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए वनाग्रि रोकने में सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर वन दरोगा भगवान सिंह सजवाण, वीरेंद्र सेमवाल, अजयपाल पंवार, वन दरोगा मेल सिंह पंवार, फते सिंह रावत और गोपी सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।