फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर कैंपस का कायाकल्प करने को विवि को मिले दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नए शिक्षा सत्र जुलाई से श्रीदेव सुमन विवि का गोपेश्वर कैंपस नए कलेवर में नजर जाएगा। गोपेश्वर कैंपस का कायाकल्प करने के लिए प्रदेश सरकार ने श्रीदेव सुमन विवि को दो करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। गोपेश्वर परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए विवि प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। आगामी मार्च में राज्यपाल के गोपेश्वर महाविद्यालय के दौरे से पहले भूमि, भवन और अन्य संसाधन भी विवि को हस्तांतरित हो जाएंगे।
विज्ञापन

गोपेश्वर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने का शासनादेश बीते अक्तूबर में जारी हो चुका था। नए सत्र जुलाई से श्रीदेव सुमन विवि को कैंपस में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करनी है। कैंपस का कायाकल्प करने के लिए शासन से विवि को दो करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। कुलपति डा. यूएस रावत का कहना है कि गोपेश्वर कैंपस की छतों की रिपेयरिंग, फर्नीचर खरीदने, गेट निर्माण, रंगरोगन सहित विभिन्न कार्यों के लिए दो करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। जल्द से जल्द कार्य को पूरा करा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें