फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फरवरी को होगी एबीलिटी योग्यता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के तहत आगामी पांच फरवरी को जिले में चयनित 81 माध्यमिक स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय में 3700 छात्र-छात्राएं एलिजिबिलिटी टेस्ट (योग्यता) परीक्षा में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम सोनिका ने जिला सभागार में आयोजित माध्यमिक शिक्षा की बैठक में प्रेक्षक बनाए गए सभी एसडीएम और बीडीओ को योग्यता परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि परीक्षा संपन्न कराने के लिए 162 शिक्षकों को क्षेत्रीय अनुवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। 81 केंद्रों में भिलंगना में 17, जौनपुर और नरेंद्रनगर में 11-11, चंबा में नौ, प्रतापनगर में आठ, देवप्रयाग, जाखणीधार, कीर्तिनगर और थौलधार में छह-छह केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक स्कूल में 45 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। बैठक में एसडीएम चतर सिंह चौहान, फींचाराम चौहान, डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल, बीडीओ मान सिंह राणा, डीएन सकलानी, विम्मी जोशी, जयपाल सिंह बड़थ्वाल, विजेंद्र लाल, आरसी नौटियाल, चेतन प्रसाद नौटियाल, वीर सिंह राणा, विजेंद्र प्रसाद रिगोड़ी, डीएसओ दिनेश लाल मुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें