नई टिहरी। इस बार यात्रा सीजन में कैंपटीफाल झील का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों को झील के आसपास गंदगी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। कैंपटीफाल और झील के आसपास की सफाई के लिए जिला पंचायत ने स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। दीवारों पर रंग रौगन शुरू कर दिया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर कूड़ेदान रखे गए हैं।
जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्यधिकारी दुर्गा सिंह चौहान और कर अधिकारी सतीश चंद्र बिजल्वाण ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन के भीतर झरना स्थल से पांच बोरी पॉलिथीन एकत्र किया गया है। सैलानियों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग बनाई गई है। वाहन दुकानों के बाहर और सड़क के बजाय पार्किंग में खड़ा कर ही सैलानियों को झरना देखने जाना चाहिए।